anek shabd ke liye ek shabd 3
- अवश्य होने वाला - अवश्यम्भावी
- जो स्वयं का मत मानने वाला हो - आत्माभिमत
- जिसकी बांह घुटने तक हो - आजानबाहु
- जो भविष्य के प्रति आशान्वित हो - आशावादी
- जो अपने पैर पर खड़ा हो - आत्मनिर्भर
- जो धर्म और ईश्वर में विश्वास रखता हो - आस्तिक
- आलोचना के योग्य - आलोचनीय
- जो इधर उधर से घूमता फिरता आ जाये - आगंतुक
- जिस पर आक्रमण हो - आक्रान्त
- अर्थ से सम्बन्ध रखने वाला - आर्थिक
- देवता अथवा भूतादि से होने वाला दुःख- आधिदैविक
- जो कार्य किसी दूसरे प्रधान कार्य के करते समय थोड़े प्रयास से ही हो जाये - आनुषंगिक
- वह नायिका जिसका पति परदेस से लौटा हो - आगतपतिका
- जिसकी समस्त कामनाएं पूरी हो गयी हो - आप्तकाम
- दूसरों के सुख के लिए स्वयं का त्याग - आत्मोत्सर्ग
- पैर से सिर तक - आपादमस्तक
- भगवान के सहारे अनिश्चित आय की प्राप्ति - आकाशवृत्ति
- किसी मत का सर्वप्रथम प्रवर्तन करने वाला - आदिप्रवर्तक
- इतिहास को जानने वाला - इतिहासविद
- इन्द्रियों को वश में करने वाला - इन्द्रियजीत
- जो इन्द्रियों की पहुँच से बाहर हो - इन्द्रियातीत
- इतना की जो पर्याप्त हो - इत्यलम
- इस लोक से सम्बन्ध रखने वाला - इहलौकिक
- जिस वस्तु की आकांक्षा हो - ईप्सित
- जिसका ऊपर उल्लेख किया गया हो - उपर्युल्लिखित
- ऊपर कहा हुआ - उपर्युक्त
- उपकार करने वाला - उपकारी
- सूर्य जिस स्थान से निकलता है - उदयाचल
- सूर्योदय से पहले का समय - उषाकाल
- पर्वंत के पास की भूमि - उपत्यका
- किसी के बाद उसकी सम्पति पाने वाला - उत्तराधिकारी
- जिसने ऋण चुका दिया हो - उऋण
- जल और थल दोनों जगह रहने वाला जीव - उभयचर
- जो धरती फोड़कर जन्मा हो - उदभिज
- जो उल्लेख करने योग्य हो - उल्लेखनीय
- जिसके दांत न जमे हो - उदन्त
- जो भूमि उपजाऊ हो - उर्वरा
- ऊपर की ओर जाने वाला - उद्धर्वगामी
- जिस भूमि में कुछ न उत्पन्न होता हो - ऊसर
- जिसके एक ही आँख हो - एकाक्ष
- जिसका चित्त स्थिर हो - एकाग्रचित
- जो दिन भोजन करता हो - एकभुक्त
- जिसका सम्बन्ध किसी एक स्थान (देश) से हो - एकदेशीय
- जहाँ कोई दूसरा न हो - एकांत
- किसी वस्तु के क्रय विक्रय का एकछत्र अधिकार - एकाधिकार
- इन्द्रियों से सम्बंधित - ऐन्द्रिक
- इन्द्र का सफ़ेद हाथी - ऐरावत
- सारे देश की खेल प्रतियोगिताएं - ओलिम्पिक
- उपनिवेश सम्बंधी - औपनिवेशिक
- उपनिषद सम्बंधी - औपनिषदिक
- जो केवल कहने सुनने के लिए हो - औपचारिक
- विवाहिता स्त्री से उत्पन्न पुत्र - औरस
- जो फूल अभी नहीं खिला है - कली
- जो कल्पना से परे हो - कल्पनातीत
- जिसने अभी विवाह न किया हो - कुंवारा
- जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन
- वह कथा जो जनसाधारण में प्रचलित हो - किम्वदन्ती
- जो अपने काम से जी चुराता हो - कामचोर
- जिसके पास करोड़ों रुपये हो - करोड़पति
- केंद्र से दूर जाने की प्रवृत्ति रखने वाला - केन्द्रापसारी
- केंद्र की ओर अभिमुख होने वाला - केंद्राभिमुख
- जो पाप पुण्ड्य से रहित हो - केवलात्मा
- सुन्दर बड़े बालों वाली स्त्री - केशिनी
- जिस लड़की का विवाह न हुआ हो - कुमारी
- बारह से सोलह वर्ष आयु की नायिका - किशोरी
- जहाँ अपराधी रखे जाते हो - कारावास
- दूसरों की बार व्यर्थ ही काटने वाला - किन्तुवादी
- छोटों की सहायता करना - कृपा
- किसी विशेष वस्तु की सामान्य इच्छा - कामना
- कुश की नोक सी सीधी जिसकी बुद्धि हो - कुशाग्र
- कमल के सामान आखों वाली - कमलनयनी
- कर्म करने वाला - कमर्ठ
- किसी की कृपा से अति संतुष्ट - कृतार्थ
- जो कहा गया है - कथित
- वह नायिका जिसका पति रात को किसी अन्य स्त्री के पास रहकर आये - खंडिता
- गाँव में रहने वाला - ग्रामीण
- वह विषय जिसका ज्ञान इन्द्रियों द्वारा हो सके - गोचर
- वह नाटक जिसमे गीत अधिक हो - गीतरूपक
- जो छिपाने के योग्य हो - गोपनीय
- शाम का वह समय जब पशु चरकर लौटते हैं- गोधूलि
- बिना सोच विचार के अन्धवत अनुकरण करने वाला - गतानुगतिक
- जो शीघ्र पचे - गरिष्ठ
- गणित को जानने वाला - गणितज्ञ
- गायों के रहने का स्थान - गोशाला
- जो पहाड़ को धारण करता है - गिरिधर
- जिसके सिर पर बाल न हो - गंजा
- जिसे देखकर या सुनकर घृणा उत्पन्न हो - घृणित
- जिसकी घोषणा की गयी हो - घोषित
- वह मास जो चन्द्रमा की गति के अनुसार गिना जाता है - चंद्रमास
- किसी वस्तु का चौथा भाग - चतुर्थांश
- बरसात के चार महीने - चौमासा
- चंद्र है छुड़ा पर जिसके - चन्द्रचूड़
- जिसके चार पैर हो - चतुष्पद
- बहुत दिनों तक रहने वाला - चिरस्थायी
- बहुत दिनों तक जीने वाला - चिरंजीवी
- जिसके हाथ में चक्र हो - चक्रपाणि
- अपने स्थान से हटा हुआ - च्युत
- जिसके चार भुजाएं हो- चतुर्भुज
- जहाँ से मार्ग चारों ओर जाते हो - चौराहा
- गद्य और पद्य युक्त काव्य - चम्पू
- जो चक्र धारण करता हो - चक्रधर
- जिसके सिर पर चन्द्रमा है - चंद्रशेखर
- दूसरों के दोष खोजने वाला - छिद्रान्वेषी
- सेना के ठहरने का स्थान - छावनी
- रात्रि में बेखबर लोगों पर आक्रमण - छावनी
- कर्मचारी आदि को हटाने की क्रिया - छँटनी
- बनावटी वेश धारण करने वाला - छदमवेशी
- अकस्मात् बिना सूचना के छापा मारने वाला - छापामार
- जल में पैदा होने वाला - जलज
- जल में विचरण करने वाला जीव - जलचर
- जन्म से सौ वर्ष का समय - जन्मशती
- जो जन्म से ही अँधा है - जन्मांध
- बेटी का पति - जामाता
- जीने की इच्छा - जिजीविषा
- जीतने की इच्छा - रखने वाला - जिगीषु
- जानने योग्य - ज्ञेय
- त्याग करने योग्य - त्याज्य
- चोरी छिपे माय को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना - तस्कर
- वह वस्तु जिसमे बाण रखा जाता है - तुणीर
- जो तर्क करने योग्य हो - तार्किक
- तर्क के आधार पर जो ठीक हो - तर्कसंगत
- एक व्यक्ति द्वारा चलायी जाने वाली शासन प्रणाली - तानाशाही
- दोनों भोहों के बीच का स्थान - त्रिकुटी
- तत्व को जानने वाला - तत्वज्ञ
- भूत, भविष्य और वर्तमान को जानने वाला - त्रिकालदर्शी
Comments
Post a Comment