anek shabd ke liye ek shabd 3
अवश्य होने वाला - अवश्यम्भावी जो स्वयं का मत मानने वाला हो - आत्माभिमत जिसकी बांह घुटने तक हो - आजानबाहु जो भविष्य के प्रति आशान्वित हो - आशावादी जो अपने पैर पर खड़ा हो - आत्मनिर्भर जो धर्म और ईश्वर में विश्वास रखता हो - आस्तिक आलोचना के योग्य - आलोचनीय जो इधर उधर से घूमता फिरता आ जाये - आगंतुक जिस पर आक्रमण हो - आक्रान्त अर्थ से सम्बन्ध रखने वाला - आर्थिक देवता अथवा भूतादि से होने वाला दुःख- आधिदैविक जो कार्य किसी दूसरे प्रधान कार्य के करते समय थोड़े प्रयास से ही हो जाये - आनुषंगिक वह नायिका जिसका पति परदेस से लौटा हो - आगतपतिका जिसकी समस्त कामनाएं पूरी हो गयी हो - आप्तकाम दूसरों के सुख के लिए स्वयं का त्याग - आत्मोत्सर्ग पैर से सिर तक - आपादमस्तक भगवान के सहारे अनिश्चित आय की प्राप्ति - आकाशवृत्ति किसी मत का सर्वप्रथम प्रवर्तन करने वाला - आदिप्रवर्तक इतिहास को जानने वाला - इतिहासविद इन्द्रियों को वश में करने वाला - इन्द्रियजीत जो इन्द्रियों...