anek shabdon ke liye ek shabd 4
- छुटकारा दिलाने वाला - त्राता
- रात्रि का तीसरा पहर - त्रियामा
- जप तीन माह में एक बार हो - त्रैमासिक
- जंगल की आग - दावानल
- जिसका दमन करना बहुत कठिन हो - दुर्दम्य
- वह व्यक्ति जो दूर की बातों को सोच लेता है - दूरदर्शी
- वह व्यक्ति जो अपने ऋणों को चुकता करने में असमर्थ हो - दिवालिया
- गोद लिया गया पुत्र - दत्तक
- स्त्री और पुरुष का जोड़ा - दम्पति
- जो कठिनाई से समझ में आये - दुर्बोध
- बुरे स्वभाव वाला - दुर्व्यसनी
- जो काफी दिक्कत से काबू में आ सके - दुरभिग्रह
- जिसे प्रसन्न करना काफी कठिन हो - दुराध्य
- जिसे दबाया या सताया गया हो - दलित
- जिसका ठीक तौर से आकलन संभव न हो - दुष्परिमेय
- जिसको सिद्ध करना कठिन हो - दुःसाध्य
- जिसका जीतना कठिन हो - दुर्जेय
- जो कठिनता से जाना जाये - दुर्ज्ञेय
- जिसका रोकना या निवारण करना कठिन हो - दुर्निवार्य
- दो बार जन्म लेन वाला - द्विज
- किसी कार्य में पूर्ण रूप से मन लगाने वाला - दत्तचित
- जिसको अपने देश से प्रेम हो - देशभक्त
- जहाँ जाना कठिन हो - दुर्गम
- जो बहुत कठिनाई से प्राप्त हो - दुर्लभ
- अनुचित बात के लिए आग्रह - दुराग्रह
- दिन में काम दिखाई देता हो - दिनौधी
- तीव्र गति से जाने वाला - द्रुतगामी
- अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला - देशद्रोही
- जिसे कठिनाई से प्राप्त किया जा सके - दुष्प्राप्य
- जिसकी धर्म में आस्था हो - धर्मनिष्ठा
- धनुष धारण करने वाला - धनुर्धर
- मछली पकड़ने वाला - धीवर
- जो स्पष्ट न दिखाई दे - धूमिल
- धर्म में आस्था रखने वाला - धार्मिक
- धारण करने वाला - धारक
- धारण करने वाली- धारयित्री
- ध्यान या विचार करने वाला - ध्याता
- जहाँ आबादी न हो - निर्जन
- रात्रि का दूसरा पहर - निशीथ
- वह कार्य जिसके बदले में कुछ देना न पड़े - निःशुल्क
- जिसकी जड़ अथवा उत्पत्ति का ज्ञान न हो - निर्मूल
- हाल की ब्याही, और शील वाली नायिका - नवोढ़ा
- नया उत्पन्न हुआ - नवजात
- जिसे त्याग अथवा हटा दिया गया हो - निरस्त
- जिसमे आशा का रंचमात्र भी पुट न हो - निराशावादी
- जिसका कोई अर्थ न हो - निरर्थक
- जिसमे उत्साह न हो - निरुत्साह
- जो शंका करने योग्य न हो - निःशंक
- निम्न कोटि का किया गया कार्य - निकृष्ट
- जिसका कोई आकर न हो - निराकार
- जिसके विषय में विवाद न हो - निर्विवाद
- नगर में रहने वाला - नागरिक
- रात को चलने फिरने वाला - निशाचर
- जो नष्ट होने वाला हो - नश्वर
- जो निंदा के योग्य हो - निंदनीय
- बिना पालक गिराए - निर्निमेष
- निर्णय करने वाला - निर्णायक
- जिसके हृदय में ममता न हो - निर्मम
- जिसके संतान न हो - निःसंतान
- जिसको लिखने पढ़ने का ज्ञान न हो - निरक्षर
- जिस पर कोई कलंक न हो - निष्कलंक
- जिसमे दया का आभाव हो - निर्दयी
- जो मांस न खाता हो - निरामिष
- नीति का ज्ञान रखने वाला - नीतिज्ञ
- जहाँ किसी बात का डर न हो - निरापद
- जिसके मन में पाप न हो - निष्पाप
- जो नीचे लिखा गया हो - निम्नलिखित
- जिसका आश्रय न हो - निराश्रय
- पर्वत आदि की ऊंचाई का पता लगाने वाला दाल - पर्वतारोही
- ग्रन्थ के वे बचे हुए अंश जो प्रायः अंत में जोड़े जाते हैं - परिशिष्ट
- किसी व्यक्ति को उसके श्रम के लिए दी जाने वाली रकम - पारिश्रमिक
- वह वास्तु जिसके आर पार देखा जा सके - पारदर्शी
- पूर्ण रूप से पका या पचा हुआ - परिपक्व
- जो भली भांति पाला पोषा गया हो - परिपुष्ट
- जो दूसरों के अधीन हो - पराधीन
- दोपहर के पहले का समय - पूर्वाह्न
- जिससे दूसरों का भला हो - परमार्थी
- जो दूसरों का भला चाहता हो - परार्थी
- पुस्तक की हाथ से लिखी प्रति - पाण्डुलिपि
- कठिनाइयों से भागने की प्रवृत्ति - पलायनवृत्ति
- पत्ते की बानी हुयी कुटी - पर्णकुटी
- पखवारे में एक बार होने वाला - पाक्षिक
- परपुरुष से प्रेम करने वाली नायिका - परकीया
- रास्ता दिखाने वाला - पथप्रदर्शक
- पहनने के योग्य - परिधेय
- जिस स्त्री को पति ने छोड़ दिया हो - परित्यक्ता
- एक बार कहे शब्द या वाक्य को फिर कहना - पिष्टपेषण
- दूसरों को शिक्षा देने वाला - परोपदेशक
- पशु के ढंग का - पाशविक
- राह या मार्ग का भोजन - पाथेय
- जो पढ़ने योग्य हो - पठनीय
- पीने की इच्छा वाला - पिपासु
- किसी विषय या क्षेत्र का पूरा ज्ञान रखने वाला - पारंगत
- पीने योग्य - पेय
- परलोक समन्धि - पारलौकिक
- पिता से प्राप्त हुई संपत्ति - पैतृक
- जो प्रमाण से सिद्ध हो सके - प्रमेय
- रात्रि का प्रथम प्रहार - प्रदोष
- लौटकर आया हुआ - प्रत्यावर्ती
- जिस पर मुकदमा चल रहा हो - प्रतिवादी
- शीघ्र आग पकड़ने वाला - प्रज्वलनशील
- प्रतिकार या बदला चुकाने की इच्छा - प्रतिचिकीर्षा
- बच्चा जनने वाली स्त्री - प्रसूता
- जो देखने में प्रिय लगे - प्रियदर्शी
- इतिहास के पूर्व काल से सम्बंधित - प्रगैतिहासिक
- सूक्ष्मता से देखने वाला - प्रेक्षक
- पहरा देने वाला - प्रहरी
- जाकर लौटा हुआ - प्रत्यागत
- दोष या पाप मिटने के लिए शास्त्रानुकूल कर्म या कृत्य - प्रायश्चित
- हास्यरस कहानी या लेख - प्रहसन
- पूछने के योग्य - प्रष्टव्य
- जो प्रतिकूल पक्ष का हो - प्रतिपक्षी
- दूसरे देश में रहने वाला - प्रवासी
- श्वास प्रश्वास की गति का नियमन - प्राणायाम
- प्राण रक्षा करने वाला - प्राणद
- प्रार्थना करने वाला - प्रार्थी
- प्रकृति सम्बन्धी - प्राकृतिक
- फल देने वाला - फलदायी
- फल की आकांक्षा से युक्त - फलासक्त
- केवल फल खाकर रहने वाला - फलाहारी
- बहार से आया या निकला हुआ - बहिर्गत
- जिसने बहुत कुछ देखा हो - बहुदर्शी
- जिसने सुनकर बहुत ज्ञान पाया हो - बहुश्रुत
- बहुत से लोगों की मिलकर एक राय - बहुमत
- बड़े दाम वाला - बहुमूल्य
Comments
Post a Comment