anek shabdon ke liye ek shabd part 1

  1. खाद्य सामग्री  जो यात्रा के समय रस्ते में उपभोग के लिए दी जाती है - पाथेय 
  2. आधी रात का समय - निशीथ 
  3. जिसके पास कुछ न हो - अकिंचन 
  4. जिसे बुलाया न गया हो - अनाहूत 
  5. मोक्ष की इच्छा रखने वाला - मुमुक्षु 
  6. रंगमंच के परदे के पीछे का स्थान - नेपथ्य 
  7. हवा में जलने वाली लकड़ी - समिधा 
  8. दिशाएं ही जिनका वस्त्र है - दिगम्बर 
  9. जिसका जन्म कन्या के गर्भ से हुआ हो - कानीन 
  10. पेट की अग्नि - जठराग्नि 
  11. जिस पुरुष की पत्नी साथ नहीं है - विपत्नीक 
  12. जिस पेड़ के पत्ते झड़ गए हो - अपर्णा 
  13. तैरने की इच्छा - तितीर्षा 
  14. जो स्त्री सूर्य भी न देख सके - असूर्यपश्या 
  15. जो युद्ध में स्थिर रहता है- युधिष्ठिर 
  16. जो हमेशा रहने वाला है - शाश्वत 
  17. हाथी की पीठ पर रखा जाने वाला आसन - हौदा 
  18. जिसे प्रमाण  द्वारा सिद्ध न कर सके - अप्रमेय 
  19. उपनिवेश से सम्बन्ध हो जिसका - औपनिवेशिक 
  20. वह स्थान जहाँ सूर्य का प्रखर प्रकाश बड़ा कष्टकारी होता है - असूर्यम्पश्या 
  21. उत्तराधिकार में प्राप्त सम्पति - वसीयत 
  22. गिरा हुआ - पतित 
  23. अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला - स्वयंसेवक 
  24. गुरु के समीप रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाला - अंतेवासी 
  25. अपना उद्देश्य पूर्ण होने पर संतुष्ट होने वाला व्यक्ति - कृतार्थ 
  26. नियमविरुद्ध, असामाजिक कार्य करने वालों की सूची - कालीसूची 
  27. किये गए उपकारों को मानने वाला - कृतज्ञ 
  28. बच्चों को सुलाने के लिए गया जाने वाला गीत - लोरी 
  29. जो नभ में चलता है - खेचर 
  30. व्याकरण के ज्ञाता - वैयाकरण 
  31. बढ़ा चढ़ा कर कहना - अतिशयोक्ति 
  32. जो क्षमा करने योग्य नहीं है - अक्षम्य 
  33. पश्चिम और उत्तर दिशाओं के मध्यस्थ कोण - वायव्य 
  34. जिस पर उपकार किया गया हो - उपकृत  
  35. युगों से चले आने वाला - सनातन 
  36. जिसे ईश्वर में विश्वास है - आस्तिक 
  37. निम्न जाति में जन्म लेने वाला अन्त्यज 
  38. अनिश्चित जीविका - आकाशवृत्ति 
  39. जिस पर हमला न किया गया हो - अनाक्रान्त 
  40. जो बहुत मंद गति से कार्य करता हो - मंथर 
  41. उचित अनुचित का ज्ञान रखने वाला - विवेकी 
  42. जो अपने कर्तव्य का निश्चय न कर सके - किंकर्तव्यविमूढ़ 
  43. ऐसा कवि जो तत्काल रचना करता हो - आशुकवि 
  44. अन्य से सम्बन्ध न रखने वाला - अनन्य 
  45. कही हुई बात को बार बार कहना - पिष्टपेषण 
  46. जो आसानी से प्राप्त किया जा सके - सहजलब्ध 
  47. सामान रूप से ठण्डा और गर्म - समशीतोष्ण 
  48. जिसका उत्तर न दिया गया हो - अनुत्तरित 
  49. अपने मत को मानने वाला - स्वमतावलम्बी 
  50. जो कहा न गया हो - अकथनीय
  51. परंपरा से सुना हुआ - अनुश्रुति 
  52. जो देखने के योग्य हो - दर्शनीय 
  53. जिसे जानने की इच्छा है - जिज्ञासु 
  54. पृथ्वी से सम्बद्ध - पार्थिव 
  55. जो कठिनाई से मिलता है - दुःसाध्य 
  56. जो आँखों से परे है - परोक्ष 
  57. सन्देश ले जाने वाला - संदेशवाहक 
  58. जिसकी गहराई नापी न जा सके - अथाह 
  59. नष्ट हो जाने वाला - नष्टप्राय 
  60. जिस स्त्री का पति जीवित न हो - विधवा 
  61. व्यर्थ खर्च कर डालने वाला - अपव्ययी 
  62. जिसकी आशा न की गयी हो - अप्रत्याशित 
  63. जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु 
  64. पति के द्वारा छोड़ दी गयी स्त्री - परित्यक्ता 
  65. हाथी की तरह चलने वाली स्त्री - गजगामिनी 
  66. जिसका शत्रु जन्मा ही न हो - अजातशत्रु 
  67. जिसके आने की कोई तिथि न हो - अतिथि 
  68. जिसे भले बुरे का ज्ञान न हो - अविवेकी 
  69. पैर से मस्तक तक - अपादमस्तक 
  70. नीले रंग का कमल - निलोत्पल 
  71. जो अभी अभी उत्पन्न हुआ हो - सद्यःप्रसूत 
  72. जिसे ईश्वर में विश्वास न हो - नास्तिक 
  73. पसीने से उत्पन्न होने वाला - स्वेदज 
  74. जो मांस न खाता हो - निरामिष 
  75. जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु 
  76. जहाँ  खाना मुफ्त में मिलता है - सदाव्रत 
  77. जो कुछ नहीं जानता है - अनभिज्ञ 
  78. धरती और आकाश के बीच का स्थान - अंतरिक्ष 
  79. मन की बात जानने वाला - मर्मज्ञ 
  80. जिसे बुलाया न गया हो - अनाहूत 
  81. जिसे शब्दों में नहीं कहा जा सकता - अकथनीय 
  82. जिसका कभी अंत न हो - अनन्त 
  83. जिसे वाणी व्यक्त न कर सके - अवर्णनीय 
  84. ऐसा ग्रहण जिसमे सूर्य पूरा ढक जाये - खग्रास 
  85. ऐसे जीविका जो आकस्मिक हो - आकाशवृत्ति 
  86. पृथ्वी और ग्रहों के बीच का स्थान - अंतरिक्ष 
  87. जो सामान्य नियम के विरुद्ध हो - अवैध 
  88. ज्ञान नेत्र से देखने वाला अँधा व्यक्ति - दिव्यचक्षु
  89. जिसकी कोई सीमा न हो - असीम 
  90. जिसको जाना नहीं जा सकता -  अज्ञेय 
  91. जो सब कुछ जानता  हो - सर्वज्ञ 
  92. जो पढ़ना लिखना जानता हो - साक्षर 
  93. किसी छोटे से कार्य में त्रुटि ढूँढना - छिद्रान्वेशी 
  94. उत्तराधिकार में प्राप्त सम्पति - रिक्थ 
  95. बांये हाथ से काम करने वाला - सव्यसांची 
  96. दीन दुखियों को भोजन देने वाला - सदाव्रत 
  97. ऐसी कन्या जिसे विवाह का वचन दिया गया हो - वाग्दत्ता 
  98. जो किसी अन्य व्यक्ति के स्थान पर कार्यरत हो - स्थानापन्न 
  99. वह राजकीय कर्ज जो किसानो की सहायतार्थ दिया जाता है - कृषि अनुदान 
  100. जिस भूमि में कुछ न पैदा होता हो - ऊसर (मरुभूमि )
  101. जीवन के एक अंश को लेकर लिखा गया प्रबंध काव्य - खंडकाव्य 
  102. वह स्थान जहाँ सर्दी गर्मी को नियंत्रित किया जा सके - वातानुकूलित 
  103. जो वेतन लिए बिना कार्य कर रहा हो - अवैतनिक 
  104. जो उस पद पर होने के कारण  किसी कार्य में रत हो - कार्यरत 
  105.  जो किसी की एवजी में कार्य कर रहा हो - स्थानापन्न 
  106. जो आधी अवघि तक कार्य करता है - अर्धकालिक 
  107. जिसको छोड़ा न जा सकता हो - अत्याज्य 
  108. जो आँखों से सुनता हो - चक्षुश्रवा 
  109. जो पेट के बल चलता हो - उरग 
  110. जिसका किसी भी तरह उल्लंघन नहीं किया जा सके - अनुलंघनीय 
  111. जिसका उत्तर नहीं दिया जा सका - अनुत्तरित 
  112. जिसे कर्तव्य न सूझ रहा हो - किंकर्तव्यविमूढ़ 
  113. सौ वर्षों का समूह - शताब्दी 
  114. दो भिन्न भाषा -भाषियों के बीच मध्यस्थता करने वाला - द्विभाषिया 
  115. विष्णु का उपासक - वैष्णव 
  116. गोद लिया हुआ - दत्तक 
  117. जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन 
  118. जो स्त्री कविता करती है - कवयित्री 
  119. जिसकी आशा न की गयी हो - आशातीत 
  120. जिसको क्षमा न किया जा सके -  अक्षम्य 
  121. जिस पर मुकदमा चल रहा हो - प्रतिवादी 
  122. पुस्तक की हाथ से लिखी प्रति - पाण्डुलिपि 
  123. बारह से सोलह वर्ष की बालिका - किशोरी 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

anek shabd ke liye ek shabd 3

anek shabdon ke liye ek shabd 2