anek shabdon ke liye ek shabd part 1
- खाद्य सामग्री जो यात्रा के समय रस्ते में उपभोग के लिए दी जाती है - पाथेय
- आधी रात का समय - निशीथ
- जिसके पास कुछ न हो - अकिंचन
- जिसे बुलाया न गया हो - अनाहूत
- मोक्ष की इच्छा रखने वाला - मुमुक्षु
- रंगमंच के परदे के पीछे का स्थान - नेपथ्य
- हवा में जलने वाली लकड़ी - समिधा
- दिशाएं ही जिनका वस्त्र है - दिगम्बर
- जिसका जन्म कन्या के गर्भ से हुआ हो - कानीन
- पेट की अग्नि - जठराग्नि
- जिस पुरुष की पत्नी साथ नहीं है - विपत्नीक
- जिस पेड़ के पत्ते झड़ गए हो - अपर्णा
- तैरने की इच्छा - तितीर्षा
- जो स्त्री सूर्य भी न देख सके - असूर्यपश्या
- जो युद्ध में स्थिर रहता है- युधिष्ठिर
- जो हमेशा रहने वाला है - शाश्वत
- हाथी की पीठ पर रखा जाने वाला आसन - हौदा
- जिसे प्रमाण द्वारा सिद्ध न कर सके - अप्रमेय
- उपनिवेश से सम्बन्ध हो जिसका - औपनिवेशिक
- वह स्थान जहाँ सूर्य का प्रखर प्रकाश बड़ा कष्टकारी होता है - असूर्यम्पश्या
- उत्तराधिकार में प्राप्त सम्पति - वसीयत
- गिरा हुआ - पतित
- अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला - स्वयंसेवक
- गुरु के समीप रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाला - अंतेवासी
- अपना उद्देश्य पूर्ण होने पर संतुष्ट होने वाला व्यक्ति - कृतार्थ
- नियमविरुद्ध, असामाजिक कार्य करने वालों की सूची - कालीसूची
- किये गए उपकारों को मानने वाला - कृतज्ञ
- बच्चों को सुलाने के लिए गया जाने वाला गीत - लोरी
- जो नभ में चलता है - खेचर
- व्याकरण के ज्ञाता - वैयाकरण
- बढ़ा चढ़ा कर कहना - अतिशयोक्ति
- जो क्षमा करने योग्य नहीं है - अक्षम्य
- पश्चिम और उत्तर दिशाओं के मध्यस्थ कोण - वायव्य
- जिस पर उपकार किया गया हो - उपकृत
- युगों से चले आने वाला - सनातन
- जिसे ईश्वर में विश्वास है - आस्तिक
- निम्न जाति में जन्म लेने वाला अन्त्यज
- अनिश्चित जीविका - आकाशवृत्ति
- जिस पर हमला न किया गया हो - अनाक्रान्त
- जो बहुत मंद गति से कार्य करता हो - मंथर
- उचित अनुचित का ज्ञान रखने वाला - विवेकी
- जो अपने कर्तव्य का निश्चय न कर सके - किंकर्तव्यविमूढ़
- ऐसा कवि जो तत्काल रचना करता हो - आशुकवि
- अन्य से सम्बन्ध न रखने वाला - अनन्य
- कही हुई बात को बार बार कहना - पिष्टपेषण
- जो आसानी से प्राप्त किया जा सके - सहजलब्ध
- सामान रूप से ठण्डा और गर्म - समशीतोष्ण
- जिसका उत्तर न दिया गया हो - अनुत्तरित
- अपने मत को मानने वाला - स्वमतावलम्बी
- जो कहा न गया हो - अकथनीय
- परंपरा से सुना हुआ - अनुश्रुति
- जो देखने के योग्य हो - दर्शनीय
- जिसे जानने की इच्छा है - जिज्ञासु
- पृथ्वी से सम्बद्ध - पार्थिव
- जो कठिनाई से मिलता है - दुःसाध्य
- जो आँखों से परे है - परोक्ष
- सन्देश ले जाने वाला - संदेशवाहक
- जिसकी गहराई नापी न जा सके - अथाह
- नष्ट हो जाने वाला - नष्टप्राय
- जिस स्त्री का पति जीवित न हो - विधवा
- व्यर्थ खर्च कर डालने वाला - अपव्ययी
- जिसकी आशा न की गयी हो - अप्रत्याशित
- जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु
- पति के द्वारा छोड़ दी गयी स्त्री - परित्यक्ता
- हाथी की तरह चलने वाली स्त्री - गजगामिनी
- जिसका शत्रु जन्मा ही न हो - अजातशत्रु
- जिसके आने की कोई तिथि न हो - अतिथि
- जिसे भले बुरे का ज्ञान न हो - अविवेकी
- पैर से मस्तक तक - अपादमस्तक
- नीले रंग का कमल - निलोत्पल
- जो अभी अभी उत्पन्न हुआ हो - सद्यःप्रसूत
- जिसे ईश्वर में विश्वास न हो - नास्तिक
- पसीने से उत्पन्न होने वाला - स्वेदज
- जो मांस न खाता हो - निरामिष
- जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु
- जहाँ खाना मुफ्त में मिलता है - सदाव्रत
- जो कुछ नहीं जानता है - अनभिज्ञ
- धरती और आकाश के बीच का स्थान - अंतरिक्ष
- मन की बात जानने वाला - मर्मज्ञ
- जिसे बुलाया न गया हो - अनाहूत
- जिसे शब्दों में नहीं कहा जा सकता - अकथनीय
- जिसका कभी अंत न हो - अनन्त
- जिसे वाणी व्यक्त न कर सके - अवर्णनीय
- ऐसा ग्रहण जिसमे सूर्य पूरा ढक जाये - खग्रास
- ऐसे जीविका जो आकस्मिक हो - आकाशवृत्ति
- पृथ्वी और ग्रहों के बीच का स्थान - अंतरिक्ष
- जो सामान्य नियम के विरुद्ध हो - अवैध
- ज्ञान नेत्र से देखने वाला अँधा व्यक्ति - दिव्यचक्षु
- जिसकी कोई सीमा न हो - असीम
- जिसको जाना नहीं जा सकता - अज्ञेय
- जो सब कुछ जानता हो - सर्वज्ञ
- जो पढ़ना लिखना जानता हो - साक्षर
- किसी छोटे से कार्य में त्रुटि ढूँढना - छिद्रान्वेशी
- उत्तराधिकार में प्राप्त सम्पति - रिक्थ
- बांये हाथ से काम करने वाला - सव्यसांची
- दीन दुखियों को भोजन देने वाला - सदाव्रत
- ऐसी कन्या जिसे विवाह का वचन दिया गया हो - वाग्दत्ता
- जो किसी अन्य व्यक्ति के स्थान पर कार्यरत हो - स्थानापन्न
- वह राजकीय कर्ज जो किसानो की सहायतार्थ दिया जाता है - कृषि अनुदान
- जिस भूमि में कुछ न पैदा होता हो - ऊसर (मरुभूमि )
- जीवन के एक अंश को लेकर लिखा गया प्रबंध काव्य - खंडकाव्य
- वह स्थान जहाँ सर्दी गर्मी को नियंत्रित किया जा सके - वातानुकूलित
- जो वेतन लिए बिना कार्य कर रहा हो - अवैतनिक
- जो उस पद पर होने के कारण किसी कार्य में रत हो - कार्यरत
- जो किसी की एवजी में कार्य कर रहा हो - स्थानापन्न
- जो आधी अवघि तक कार्य करता है - अर्धकालिक
- जिसको छोड़ा न जा सकता हो - अत्याज्य
- जो आँखों से सुनता हो - चक्षुश्रवा
- जो पेट के बल चलता हो - उरग
- जिसका किसी भी तरह उल्लंघन नहीं किया जा सके - अनुलंघनीय
- जिसका उत्तर नहीं दिया जा सका - अनुत्तरित
- जिसे कर्तव्य न सूझ रहा हो - किंकर्तव्यविमूढ़
- सौ वर्षों का समूह - शताब्दी
- दो भिन्न भाषा -भाषियों के बीच मध्यस्थता करने वाला - द्विभाषिया
- विष्णु का उपासक - वैष्णव
- गोद लिया हुआ - दत्तक
- जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन
- जो स्त्री कविता करती है - कवयित्री
- जिसकी आशा न की गयी हो - आशातीत
- जिसको क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य
- जिस पर मुकदमा चल रहा हो - प्रतिवादी
- पुस्तक की हाथ से लिखी प्रति - पाण्डुलिपि
- बारह से सोलह वर्ष की बालिका - किशोरी
hello friends, if u want some more knowledge plz comment
ReplyDeleteHmmmmmmmm
DeleteJo santust n ho
ReplyDeleteChhoti si saina
ReplyDeleteSuddh vartani pe banaiye..
ReplyDelete